फर्ज की राह में कुर्बान हो गया जिले का एक और लाल

0
1589

-जम्मू-कश्मीर से पैतृक गांव पहुंचा शव, श्रृद्धांजलि देने पहुंचे हजारो लोग
बक्सर खबर। राष्ट्र की सेवा प्राण न्योच्छावर करने वालों की क्या इज्जत है। गुरुवार को इसका नजारा देखने को मिला। सीआरपीएफ के जवान बलिराम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए जैसे पूरा गांव बक्सर पहुंच गया था। सीआरपीएफ की टीम ट्रक से शव लेकर उनके पैतृक गांव चौकियां, थाना ब्रह्मपुर पहुंची तो लोग भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार अपराह्न चार बजे के लगभग बक्सर स्थित श्मशान घाट पर हुआ। जहां उन्हें तिरंगे के साथ बटालियन के लोगों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इकलौते पुत्र हिमांशु ने उन्हें मुखाग्नि दी।

ड्यूटी के दौरान लग गया था करंट
बक्सर खबर। सूचना के अनुसार मंगलवार को वे मोर्चा बंदी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। जिसके कारण उनकी दुखद मौत हो गई। मंगलवार को जैसे ही यह मनहूस खबर गांव चौकियां पहुंची। उनकी मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वे 2003 में बहाल हुए थे। फिलहाल जम्मू-कश्मीर के अंतनांग में तैनात थे। उनके पिछे परिवार में पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। बड़ी बेटी की शादी हाल में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here