‌‌‌18 को मनेगी हरतालिका तीज, पूजा के हैं तीन शुभ मुहूर्त

0
1398

-पति की लंबी आयु के लिए माताएं रखती है कठोर व्रत
बक्सर खबर। इस वर्ष हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह त्यौहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इसे कभी माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए किया था। उसके बाद से यह प्रचलन में है। इस तिथि को भगवान शिव व माता पार्वती की उपासना की जाती है। माताएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। तीज पर पूजा का शुभ समय कब कब है। यह जानने के लिए हमने ज्योतिषाचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी से बात की।

उन्होंने बताया कि सुबह 5:56 से 7:57 तक, दोपहर में 11:15 से 2:36 तक एवं अपराह्न 4:21 से 06:04 तक। अर्थात पूरे दिन में यह तीन मंगल मुहूर्त हैं। जिसमें आप पूजा विधान कर सकती हैं। इसमें कथा सुनने का भी प्रचलन है। इस बार तीज पर इंद्र योग, रवि योग बन रहा है। साथ ही साथ सोमवार को व्रत पड़ रहा है। यह दिन भगवान शिव को प्रिय है। माताएं पूजा के उपरांत जागरण भी करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here