विधायक के दमाद सहित 13 हारे , तीन ने बचाई कुर्सी

0
1805

-जिला परिषद के दोनों सीटों पर काबीज हुए नए चेहरे
-नावानगर के दोनों पूर्व प्रमुख को मिली पराजय 
बक्सर खबर। पांचवे चरण की मतगणना के दौरान नवानगर की गिनती तय समय दोपहर 12 बजे से शुरू हो गयी। घंटे भर के अंदर नतीजे भी आने लगे। यहां भी नतीजा चौंकाने वाला रहा। जनता ने काम करने वालों को काजीब किया। तो बाकी को नकार दिया है। अन्य प्रखंडों की तरह बदलाव की ऐसी बयार चली के निवर्तमान मुखिया रहे सदर विधायक के दमाद विभोर द्विवेदी को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

कुछ पंचायतों में कांटे की टक्कर देखने को मिली तो कुछ पंचायतों के उम्मीदवार भारी मतों के अंतर से जीत हासिल किए। नावानगर के दोनों पूर्व प्रमुख बीडीसी की सीट गंवा चुकी है। बीडीसी पद से अतिमी पूर्वी से संजू देवी पति रंजन यादव 1219 मत लाकर विजयी हुए। जबकि दूसरे स्थान पर निवर्तमान प्रमुख किरण देवी रही। जिनहे 783 मत प्राप्त हुए हैं।

रूप सागर पंचायत बृज कुमार

नावानगर प्रखंड से निर्वाचित पंचायत मुखिया व प्रतिद्वंदी
सिकरौल पंचायत से
मनोज कुमार सिंह विजयी मत- 1662
द्वितीय स्थान पर रहे निवर्तमान मुखिया विभोर द्विवेदी  को 1419 मत प्राप्त हुए
बाबूगंज इंग्लिश पंचायत से
निवर्तमान मुखिया सत्येंद्र कुमार सिंह अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे मत 3140
द्वितीय प्रत्यासी शिवनारायण 2089 मत मिले
बेलांव पंचायत 
पुनम देवी  विजयी, मत- 2640
द्वितीय- लक्ष्मण चौधरी- 1187
नावानगर पंचायत 
हसबुन निशा  विजयी, मत- 1145
द्वितीय स्थान पर संगीता देवी मत- 1053
निवर्तमान मुखिया रिता देवी 777 मत प्राप्त पाकर चौथे स्थान पर रही।
अतिमी पंचायत 
ज्योति गुप्ता विजयी मत – 2198
द्वितीय स्थान मेहरू निशा, मत- 1035
भदार पंचायत 
निवर्तमान मुखिया गीता देवी विजयी। ये भी अपनी सीट बचाने में सफल रही मत- 1483
द्वितीय स्थान सुनैना देवी मत- 1453
बेलहरी पंचायत 
जया देवी विजयी, मत- 1296
द्वितीय स्थान रिंकू देवी मत-1251
आथर पंचायत 
रेखा देवी विजयी, मत- 859
यह भी अपनी बचाने में सफल रही हैं।
द्वितीय स्थान गीता देवी मत- 792
भटौली पंचायत 
विजय कुमार सिंह उर्फ भोला विजयी, मत- 1001
द्वितीय स्थान ओम प्रकाश मत- 999
दो मतों के अंतर से विजय कुमार ने जीत हासिल की यहां दिलचस्प मुकाबला रहा।
रूप सागर पंचायत 
बृज कुमार सिंह विजयी, मत- 2186
द्वितीय स्थान  पंकज कुमार सिंह मत- 1929
परमानपुर पंचायत 
चंद्रावती देवी विजयी, मत- 2371
द्वितीय स्थान लक्ष्मीनिया देवी मत- 1747
वैना पंचायत 
पंकज कुमार मेहता विजयी, मत- 834
द्वितीय स्थान- अरविंद कुमार मत- 658
गिरिधर बरांव पंचायत
संगीता देवी विजई मत 2215
द्वितीय स्थान पर मिथिला देवी मत- 1017
मनिया पंचायत से
फुलझरिया देवी वियजी, मत- 1424
द्वितीय स्थान अभिमन्यु सिंह मत- 890
सोनवर्षा पंचायत से
सोनी देवी विजयी, मत –1531
द्वितीय स्थान- मंजूषा देवी  मत-1366
कड़सर पंचायत 
राजेंद्र रवानी विजयी, मत- 1347
द्वितीय स्थान- शिवानंद कहार मत- 1290

कुसुम देवी जिला परिषद पश्चिमी

जिला परिषद के दोनों सीटों पर काबिज हुए नए चेहरे

बक्सर खबर । नवानगर के जिला परिषद की दोनों सीटों पर नए चेहरे काबीज हुए है। जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 19 (पश्चिमी) से कुसुम देवी विजई हुई है। इन्हें 7802 मत मिले। वही दूसरे स्थान पर रही कवबिलास सिंह को 6669 मत प्राप्त हुए। निवर्तमान जिला पार्षद मुन्ना सिंह 6525 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जिला परिषद की दुसरी सीट क्षेत्र संख्या 20 (पूर्वी भाग) से राजीव कुमार ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। इन्हें 12119 मत प्राप्त हुए। वहीं निवर्तमान जिला पार्षद सुशीला देवी को 5552 मत प्राप्त हो सके।यहां भी बदलाव का असर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here