‌‌‌बक्सर में ममता इटाढ़ी में सोनिया देवी बनी प्रमुख

0
801

बक्सर खबर : सदर अनुमंडल के बक्सर व इटाढ़ी प्रखंड में रविवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न हो गया। निर्वाची अधिकारी सदर एसडीओ गौतम कुमार की देखरेख में दोनों जगह परिणाम की घोषणा हुई। एसडीओ ने बताया कि सुबह सदर प्रखंड में चुनाव हुआ। उमरपुर पंचायत की ममता देवी को 14 मत मिले। उनकी प्रतिद्वदी फूलपतिया देवी को 5 मत मिले। उप प्रमुख के पद पर विनय तिवारी निर्वाचित हुए। उनको 14 मत मिले और प्रतिद्वदी जितेन्द्र को 8 मत मिले। प्रमुख के चुनाव में 3 मत इन वैलिड हुए। यहां का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था।

 इटाढी प्रमुख सोनिया देवी व उप प्रमुख सोनू

इटाढी प्रमुख सोनिया देवी व उप प्रमुख सोनू

इटाढ़ी में सोनिया देवी प्रमुख, सोनू उप प्रमुख
बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड प्रमुख के चुनाव में इंदौर पंचायत की सोनिया देवी निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हो गयी। दोपहर बाद संपन्न हुए चुनाव में उनके विरुद्रध किसी ने नामांकन नहीं किया। उप प्रमुख पद के लिए बड़का गांव के सोनू सम्राट व विश्वनाथ सिंह के बीच मुकाबला हुआ। सोनू को 11 एवं विश्वनाथ को 10 मत मिले। इसकी जानकारी सदर एसडीओ गौतम कुमार ने बक्सर खबर को दी।

add sunita rai
add sunita rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here