हथियार के बल पर चर्च में लूट

0
667

बक्सर खबरः हथियार का भय दिखा नगदी व मोबाइल की लूट। घटना सोमवार देर रात 9:30 के लगभग नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के मिशन स्कूल की है। जहां चार अज्ञात लूटेरों ने फादर आनंद के अवास में घुस हथियार का भय दिखा 40 हजार नगदी समेत चार मोबाइल लूट लिए। इसकी सूचना फादर के द्वारा दी गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली गस्ती पार्टी पुराना भोजपुर चौक पर थी। पहुंची तो चोर भागने लगे। उस दौरान उनके शाल व टोपी गिर पड़ा। जिससे पुलिस ने चोरों का शिनाख्त कर लिया। जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। फादर आनंद के लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here