दुर्घटना में सिपाही की मौत, दी गई सलामी

0
1134

बक्सर खबर : मैगजीन गार्ड राजेश कुमार शर्मा की मौत दुर्घटना में हुई है। इसकी पुष्टि मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को हुई। बकौल पुलिस कप्तान ब्रेन हैमरेज व छाती की हड्डी टूटने की बात कही गयी है। संभवत: पुलिस लाइन गेट के पास किसी तेज गति से जा रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह सवा नौ बजे गार्ड-आफ आनर दिया गया। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा डीएसपी शैशव यादव, मनोज कुमार मुख्यालय डीएसपी, श्याम बिहारी राय सार्जेंट मेजर, राघव दयाल नगर कोतवाल व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

सलामी देते पुलिस अधिकारी

परिवार को सुपुर्द किया गया शव
बक्सर : राजेश मुलत: ग्राम सतुहनी, जिला डालटेन गंज, झारखंड के रहने वाले थे। उनके परिजन यहां पहुंच गए हैं। कागजी कार्रवाई के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here