मानव श्रृंखला के लिए निकली साइकिल रैली

0
3281

बक्सर खबर : नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए सबने कमर कस ली है। इस बार अपना प्रदेश पूरे विश्व को संदेश देने जा रहा है। इसके लिए 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को किला मैदान से साइकिल रैली निकाली गयी। जिसे सदर विधायक संजय तिवारी ने झंडी दिखा रवाना किया। किला मैदान से चला काफिला चौसा प्रखंड मुख्यालय तक गया। साइकिल चलाने वालों में डीएम रमण कुमार, एसपी उपेन्द्र शर्मा सबसे आगे थे। इनके साथ सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी भी शामिल रहे। जब काफिला कृतपुरा से आगे निकला तो साइकिल चलाने वालों के चेहरे का रंग बदलने लगा। शारीरिक चुस्ती के कारण एसपी उपेन्द्र कुमार सबसे आगे चल रहे थे। डीएम रमण कुमार भी उनसे तालमेल बनाए रखने के लिए जोर लगा रहे थे। लेकिन, बेचारे विधायक जी। परेशान, थके-हारे से दिखे। लेकिन, उन्होंने अंत तक किसी का साथ नहीं छोड़ा। आमतौर पर फोटो खिंचा खिसक जाने वाले नेताओं से अलग छवि बनाए रखने के लिए सदर विधायक ने ग्यारह किलोमीटर साइकिल दौड़ा कर दिखाया। विधायक आइएस आइपीएस से कम नहीं। रैली में सदर एसडीओ गौतम कुमार भी जवाब दे गए। इन सबसे पीछे छात्रों का हुजूम चल रहा था। जो प्रखंड कार्यालय चौसा पहुंच समाप्त हुआ। बहरहाल खबर यह है कि बुधवार को भी जागरुकता रैली निकलेगी। यह रैली बाइक की होगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here