सिमरी इलाके में सैकड़ों क्विंटल गांजा बरामद

0
1379

बक्सर खबर : पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों को बड़ा झटका दिया है। बंद कंटेनर में छीपाकर ले जाया जा रहा चार से पांच सौ क्विंटल गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। यह सफलता रविवार की रात सिमरी पुलिस को मिली। बड़का गांव की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर मिशन मोड के पास देर रात विशाल कंटेनर को जाते देखा। ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, इतने में चालक गाडी छोड़ भाग गया। रातभर पुलिस ट्रक की रखवाली करती रही। सुबह उसे थाने लाया गया। उसमें क्या भरा है। यह जानने के लिए पूरे दिन आमजन व मीडिया के लोग परेशान रहे। पुलिस कुछ भी बताने से कतराती रही। कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर से बातचीत में कहा। सूचना मिली थी। गांजा की बड़ी खेप आ रही है। जब्त ट्रक से गांजा छिपाकर रखा गया है। अंदर लोहे की चादरों में उसे इस तरह रखा है। जिसे देखने पर लगता है कंटेनर खाली है। उनके अनुसार इसकी मात्रा बहुत ज्यादा है। कुल वजन करने के लिए हमारे पास तराजु उपलब्ध नहीं है। प्रशासन से दंड़ाधिकारी की मांग की गयी है। आने पर वजन कराया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी कल बुधवार को दी जाएगी। दो लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। उनसे पूछताछ जारी है। यहां हम पाठकों को बता दें, जिले का सिमरी प्रंखंड गांजा तस्करी के लिए पूर्व से ही बदनाम रहा है। पटना जोन के आइजी नैयर हसनैन खां जो कभी इस जिले के एसपी हुआ करते थे। उन्होंने हजारो क्विंटल गांजा इसी सिमरी थाना क्षेत्र में जलवाकर नष्ट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here