अमित राय बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

0
676

बक्सर खबर : राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें नागपुर के मुखिया अमित राय को अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समहुता पंचायत की मुखिया रुबाना परवीन ने किया। हरपुर के मुखिया संदीप उर्फ बबलु राय ने नागपुर मुखिया का नाम प्रस्तावित किया। मनोज प्रसाद मुखिया धनसोई ने इसका समर्थन किया। इस तरह सभी ने मिलकर अपनी आवाज उठाने के लिए उन्हें समर्थन दिया। चयन पर सभी को धन्यवाद देते हुए अमित ने कहा कि सरकार हो या प्रशासन, जनता व जन प्रतिनिधियों की आवाज को सबके सामने रखने से मैं पीछे नहीं हटुंगा। बैठक में राजपुर मुखिया शशिकला देवी, रेहाना खातुन, शैलेन्द्र कुमार, ललन रजक, शैलेश ठाकुर, गुदड़ी राम, भूषण पांडेय, निरंजन पाठक आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here