सांसत में जान : बढऩे लगा गंगा जलस्तर

0
703

बक्सर खबर : गंगा के जलस्तर एक बार फिर बढऩे लगा है। पिछले कई दिनों से पानी का दबाव यथावत बना हुआ था। जिसके कारण दियरा इलाके में कटाव शुरु हो गया था। लेकिन, विभाग का यह मानना था कि रोज एक दो सीएम पानी कम हो रहा है। इन दावों के विपरीत रविवार से पानी बढऩा प्रारंभ हो गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 5 सेंटी मीटर का इजाफा हुआ है। रविवार को पानी का जलस्तर 57.41 मीटर आंका गया। आने वाले दो तीन दिनों में पानी और बढ़ेगा। क्योंकि वाराणसी में पिछले दो दिन से लगातार पानी बढ़ रहा है। राहत की बात यही है कि इसकी रफ्तार कम है। चौबीस घंटे में 5 से 8 से. मी. की बढ़त देखी जा रही है। मझरियां के पास जारी कटाव के बारे में पूछने पर कार्यपालक अभियंता ने कहा वहां रोकथाम का लगातार प्रयास जारी है। कटाव थम गया है। रविवार को भी मैं और विभाग के लोग गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here