सरकार के खिलाफ कर्मचारी उग्र, जा सकते हैं हड़ताल पर

0
962

बक्सर खबर : सातवें वेतन आयोग की सिफारिश राज्य सरकार लागू नहीं कर रही। हकमारी करने वाली ऐसी सरकार के खिलाफ कर्मचारी उग्र हैं। शुक्रवार को दोपहर में कर्मचारी महासंगठन के आह्वान पर सभी कर्मियों ने आक्रोश मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में इन सभी ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। विरोध जताने वालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रखंड व जिले के कर्मचारी शामिल थे। इनकी मांग थी, सरकार 1 जनवरी 016 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करे। अभी वक्त है, अगर जल्द ही इसका निर्णय नहीं लिया गया तो सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। प्रदर्शन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अरुण कुमार ओझा व अन्य लोग साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here