हाई टेंशन तार के चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

0
2092

बक्सर खबरः हाई टेंशन तार के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो गांव की है। शुक्रवार की दोपहर 12ः00 बजे दीपक कुमार(15) पिता सुरेश चैहान को खेत में खाना लेकर जा रहा था। उसी दौरान 33 हजार का तार टूट कर गरा हुआ था। जिसके चपेट में आ गया। उसका दाहिने तरफ हाथ-पांव सब कुछ झूलस गया। आनन-फानन में लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के पीछे बिजली विभाग की उदासीनता मानी जा रही है। कई इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विभाग को दिया गया था। परन्तु कोई सुनने वाला नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here