शिक्षिका से छेड़खानी करने वाले गए जेल

0
1078

बक्सर खबर : सोहनी पट्टी इलाके में पढ़ाने वाली शिक्षिका को कुछ युवकों ने परेशान कर रखा था। हिम्मत बढ़ी तो उससे छेड़खानी भी करने लगे। अंतत: परेशान शिक्षिका ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 79 /2016 के आधार पर आरोपी आदिल और शाहीद के पुलिस तलाश करने लगी। इन दोनों ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश रंजन सिंह के न्यायालय में सरेंडर किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह दोनों यह सोच कर न्यायालय आए थे। उन्हें जमानत मिल जाएगी। क्योंकि इन युवक के परिवार वालों ने महिला शिक्षक से मिलकर क्षमा मांगी। सुलह नामे पर हस्ताक्षर भी करा लिया। लेकिन, न्यायालय ने उनके गंभीर अपराध को देखते हुए उन्हें अंतत: जमानत नहीं दी। फिलहाल जेल जाना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here