जवान ने चार साथियों को मारी गोली, मौत

0
1447

बक्सर खबरः सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों को गोली मार दी। घटना गुरूवार दोपहर 12:00 औरंगाबाद जिले के नवीनगर एनपीजीसी परियोजना की है। जहां तैनात सीआईएसएफ जवान बलबीर सिंह को छुट्टी नहीं मिलने से गुस्से में आकर चार जवानों को इंसास रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे तीन जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और इलाज के दौरान चैथे जवान ने भी दम तोड़ दिया। औरंगाबाद एसपी सत्यप्रकाश के अनुसार जवान ने कुल 32 राउड़ गोली चलाई। जिसमें ए.एन. मिश्रा, बुच्चा शर्मा, जी.एस.,राम अरविंद कुमार की मौत हो गयी। आरोपी जवान बलबीर सिंह को इंसास के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वह अलीगढ़ यूपी का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here