शराब से भरी पीकप जब्त

0
980

बक्सर खबर : सोनवर्षा ओपी जिले की सीमा का अंतिम पुलिस स्टेशन है। जो एनएच 30 पर स्थित है। यहां के पुलिस वाले बुधवार को बड़े खुश थे। क्योंकि यहां की टीम ने दोपहर के लगभग देशी शराब से भरी पीपक वान जब्त कर ली। इस पर कुल 240 कार्टून लदे थे। एक में 48 पीस 200 एमएल की बोतले बंद थी। जिनकी कुल संख्या 11 हजार 520 है। इतनी मात्रा में बरामद शराब आरा जिले से कैमुर भेजी जा रही थी। इसे पीपराढ़ पुल के पास पुलिस ने रोक लिया। यह आपूर्ति जायज है या गलत। इसकी जांच प्रारंभ की गयी। पता चला कि एक जिले से दूसरे जिले में देशी शराब भेजने का प्रावधान नहीं है। इस आधार पर पुलिस ने इस वाहन को जब्त रखा है। गिरफ्तार चालक संजय राम से पूछताछ की जा रही है। वह सासाराम जिले के कुदरा का रहने वाला है। यह खेप किसकी थी। इसका पता अभी पुलिस नहीं लगा पायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here