राजपुर के युवक की गाजीपुर में हत्या

0
5224

बक्सर खबर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला में राजपुर के युवक अतुल की हत्या कर दी गई है। शव रेवतीपुर थाना के नकदीलपुर गांव के पास सड़क किनारे सोमवार की सुबह बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की हत्या धारदार हथियार से की गई है। शव मिलने पर उसकी पहचान तो नहीं हुई। लेकिन इस घटना की खबर मिलने के बाद वहां पहुंची महिला छाया देवी ने उसकी पहचान की। बताया यह राजपुर थाना के राजपुर गांव निवासी गौरी शंकर सिंह के पुत्र हैं। महिला ने जो बातें बताई उससे हत्या की कड़ी सुलझ गई है। लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

यूपी पुलिस की सूचना पर वहां मृतक अतुल के परिजन भी पहुंच गए हैं। उन लोगों ने अतुल के मित्र चंदन राजभर, ग्राम बारुपुर, थाना राजपुर एवं अन्य दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार महिला छाया देवी पति भोला सिंह राजपुर के ही रौनी गांव की है। वह अतुल की रिश्ते में भाभी है। रविवार को उसके पुत्र के उपचार के लिए वह अतुल के साथ बाइक से रेवतीपुर के बिरउपुर आई थी। शाम में अतुल कहीं चला गया। रात को लौटा तो उसके साथ चंदन राजभर और अन्य दो युवक थे। उन लोगों ने शराब पी रखी थी। अतुल ने कहा वह इन्हीं लोगों के साथ रात में रहेगा। यह कहकर चला गया।

विज्ञापन

सुबह चंदन का फोन आया वह बस से अपने गांव चली जाए। अतुल कहीं चला गया है। इस बीच महिला ने यह खबर सुनी की नकदीलपुर के पास किसी युवक का शव मिला है। वह देखने पहुंची तो देखा वह अतुल का शव है। यूपी पुलिस के अनुसार महिला का इसमें कोई हाथ नहीं। लेकिन चंदन और उसके दो साथी फरार हैं। जो युवक की बाइक भी साथ ले गए हैं। इसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here