जल्द होगा जिला कांग्रेस का चुनाव, अधिकारी ने की बैठक

0
555

बक्सर खबर : जिला कांग्रेस कमेटी का चुनाव जल्द होगा। चुनाव प्रभारी निर्मल कुमार ओझा ने सोमवार को जिले का दौरा किया। उनके साथ उप चुनाव अधिकारी कुंदन गुप्ता भी मौजूद थे। पुस्तकाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जहां उनका स्वागत जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन एवं सदर विधायक संजय तिवारी ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर किया। उन्होंने कहा हमारा दल कार्यकर्ताओं का सम्मान करता है। उनके द्वारा किए गए कार्य के आधार पर ही दल उनको जिम्मेवारियां भी देता है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष तथागत ने कहा संगठन की भूमिका सर्वोपरी है। चेहरे आए दिन बदलते रहते हैं। संगठन का उद्येश्य नहीं बदलता। सदर विधायक ने पार्टी के प्रति समर्पण व संगठन की मजबूती पर बल दिया। पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कहा अनुशासन ही संगठन की ताकत है। अनुभव को मार्ग दर्शक के रुप में रखना चाहिए। इस दौरान अनिरुद्ध पांडेय पूर्व अध्यक्ष, कामेश्वर पांडेय, मनोज पांडेय, राहुल आनंद, सत्येन्द्र ओझा, साधना पांडेय, राजऋषि राय, विनय सिंह,

विज्ञापन

हारुन खां, नरेन्द्र शर्मा, ब्रजेश पाठक, गंगा विशुन राम, करुणा निधि दुबे, भोला ओझा, बलिराज ठाकुर, विरेन्द्र राम, रामाशंकर सिंह, जर्नादन पांडेय, सुरेन्द्र प्रसाद, संजय दुबे, चन्द्रशेखर पाठक, पीके मिश्रा, अजय ओझा, रामप्रसन्न द्विवेदी, आशिष तिवारी, नंद किशोर, राघवेन्द्र मिश्रा, महिमा शंकर उपाध्याय समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here