मैरी क्रिसमस उत्सव का हुआ आगाज

0
260

बक्सर खबर : मेथोडिस्ट अस्पताल प्रताप सागर में बुधवार की शाम क्रिसमस उत्सव का आयोजन किया गया। जिला जज प्रदीप कुमार मल्लिक ने इसका शुभारंभ किया। अस्पताल अधीक्षक डा. आर के सिंह के बुलावे पर जिलाधिकारी रमण कुमार, एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा, कुमारी अनुपम सिंह व सभी प्रमुख लोग पहुंचे। मानवता की प्रतिमूर्ति प्रभु ईशु को यहां उपस्थित लोगों ने याद किया।

कार्यक्रम में शामिल डीएम रमण कुमार, एसपी उपेन्द्र शर्मा व जिला जज(क्रमश: बाएं से दाएं)

प्रस्तुत हुआ कार्यक्रम
बक्सर : प्रताप सागर अस्पताल में होने वाले क्रिसमस उत्सव में प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होता है। जिसमें अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सह कर्मी ही रंगमंच पर प्रदर्शित करते हैं। दशकों से इस अस्पताल में क्रिसमस उत्सव मनाया जाता है। डा. आरके सिंह ने कुछ वर्ष इसमें तब्दीली की। अस्पताल में काम करने वाले लोग व कर्मी प्रभु ईशु का जन्मोत्सव अपनी सुविधा से मना सकें। इसका ख्याल रखते हुए कार्यक्रम चार-पांच दिन पहले ही मना लेते हैं। जिससे दूसरों को कोई परेशानी न हो।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्थानीय लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here