मार्निंग चलेंगे स्कूल, डीएम ने दी अनुमति

0
1942

बक्सर खबर : प्राथमिक व मध्य विद्यालय अब मार्निंग चलेंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर डीएम ने इसकी अनुमति दी है। शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है। सुबह 6: 30 से दोपहर 12: 30 के बीच विद्यालय खुलेंगे। यह निर्देश सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों पर लागू होगा। हाई स्कूलों को इससे अलग रखा गया है। 11 अप्रैल से अगले आदेश तक यह आदेश प्रभावी बताया गया है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए विद्यालय के शिक्षण अवधि में बदलाव हुआ है। मंगलवार को इस आशय का पत्र सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here