बाल-बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी

0
5789

बक्सर खबरः दानापुर-मुगलसराय  रेलखंड के बीच डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप राजधानी एक्सप्रेस बाल-बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। घटना रविवार रात 9:01 बजे की है। सूत्रों के अनुसार जब 12309 अप पटना से दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी बीच ट्रेन के ड्राइवर ने जोर का धमाका सूना। राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने डुमरांव स्टेशन पर गाड़ी रोक दी। मौजूद रेलकर्मीयों में हड़कंप मच गया।

पीडब्लूआई के कर्मचारियों ने गाड़ी को सर्च किया। सबकुछ सही है, यह चालक को बताया गया। तब ट्रेन आगे के लिए र रवाना हुई। सके बाद कर्मचारियों ने 68 नम्बर गेट तक जाकर जांच की परन्तु कुछ नहीं मिला। डुमरांव स्टेशन प्रबंधक अरविन्द कुमार ने कहा की किसी जानवर का टक्कराने की अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि जांच में ट्रैक पर कुछ मिला नही है। ट्रेन जांच के बाद रवाना कर दी गई। वही डुमरांव यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि राजधानी से अचानक उठी अवाज से सभी सकते में आ गये। एक समय लगा जैसे की कुछ ब्लास्ट  हुआ हो। अधिकारी बात कर रहे थे। हथेलीपुर मठिया के पास ऐसा धमाका सूना गया। स्टेशन मास्टर ने कहा ट्रेन दो मिनट लेट यहां से खुली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here