बगीचे की रखवाली कर रहे व्यक्ति की गोली मार हत्या

0
1689

बक्सर खबर: सोनवर्षा पंचायत के दहिवर गांव में बगीचे की रखवाली कर रहे व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। घटना बुधवार रात की है। मृतक शशिभूषण सिंह (45) की  हत्या किन कारणों से हुई है। इसका पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बक्सर खबर से बातचीत में थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा कि गोली गले के पास मारी गयी है। वे अपने ही बगीचे में सो रहे थे। इसी बीच किसी ने उन्हें गोली मार दी है। पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने अभी किसी का नाम नहीं दिया है। ‌‌‌इस हत्या को कुछ लोग आत्महत्या का रंग देने के प्रयास में जुटे थे। मरने वाले ने अगर स्वयं को गोली मारी तो उसका असलहा कहां गया। इसका जवाब किसी के पास नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here