प्रभात के हत्यारे हो गिरफ्तार, नेता व प्रशासन सभी भ्रष्ट

0
1580

बक्सर खबर: ठठेरी बाजार के युवा व्यवासयी प्रभात की हत्या हो गयी। पर प्रशासन ने अभी तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया। अगर वे थाने नहीं गए होते तो वे भी पकड़े नहीं जाते। यहां का प्रशासन नकारा है। एसपी को हटाया जाए। नेताओं का भी बुरा हाल है। शहर में कहीं कुछ होता है न तो सांसद का पता चलता है न विधायक का। यह बाते भगत सिंह पार्क में मंगलवार को धरना देने वालों ने कही। धरने में दो बातें मुख्यरूप से होती रहीं। प्रभात के हत्यारें पकड़े जाएं और प्रशासन ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा क्यों किया। वैसे प्रभात को मारने वाले बाहर न रहें। इसके लिए प्रशासन कार्रवाई तेज करे। साथ ही लाश पर हुई राजनीति में कोई निर्दोश जेल न जाए। इसका भी ध्यान प्रशासन को रखना चाहिए। क्योंकि सू़त्र बता रहे हैं जीन चार युवकों को नामजद किया गया है। वे दो परिवार के हैं। दोनों परिवार के अधेड़ लोगों को नामजद किया गया है। वे हत्या में शामिल  नहीं है। धरना प्रदर्शन की वजह से सभी को जेल में डाल देना जल्दीबाजी होगी। पुलिस को चाहिए कि निर्दोष न फंसे इसका ध्यान रहे। धरने के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों के अलावा रामजी सिंह, राजेश शर्मा, कुमार नयन, अजय चैबे, सौरभ तिवारी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here