पुलिस पर गोली चलाने वाले ने किया न्यायालय में समर्पण

0
886

‌‌‌बक्सर खबर : कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार गांव में छापामारी को गयी पुलिस पर सोमवार की रात ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इस मौका का लाभ उठा अपराधी हवा में गोलियां चलाते भाग खड़े हुए थे। इस मामले में एक महिला समेत छह लोगों को नामजद किया गया था। साथ ही बीस अज्ञात पर भी प्राथमिकी हुई थी। इस घटना के मुख्य आरोपी धर्मराज यादव ने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। इस बीच पुलिस ने गुरुवार की रात भी छतनवार में छापा मारा था। धर्मराज यादव के संबंध में बात करने पर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि यह अपराधी की गतिविधियां कई मामलों में पायी गयी है। इसके खिलाफ सीसीएल लगाने की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here