पर्यावरण बचेगा तो मानव जीवन होगा सुरक्षित

0
221

बक्सर खबरः आज पानी और पर्यावरण बचाने को लेकर सभी तरफ से बातें उठ रही हैं। पर इसका सही उपाय तभी होगा जब हम इसके प्रबंधन की तरफ जाएंगे। पानी और पर्यावरण को सहेजने के लिए ज्यादा से ज्यादा जल संरचनाएं बनाने और हरियाली बढ़ाने की योजना बनाने पर जोर देंगे। जल और पर्यावरण रहे तो ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। नहीं तो आने वाली पीढ़ी को हम कुछ नहीं दे पाएंगे। यह युक्त बातें राज अस्पताल के सीएमओं डाॅ बालेश्वर सिंह ने कही। सिंह के नेतृत्व में आज डुमरांव राज परिवार द्वारा में चलाए जा रहे पर्यावरण बचाव अभियान के तहत राज अस्पताल में आज 100 पौधा लगाया गया। वही महराज शिवांग विजय सिंह व युवरानी कनिका सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य डुमरांव को हरा-भरा बना कर प्रदुषण मुक्त बनाना है। इसके तहत राज परिवार हर साल पौधे लगाता है। परन्तु इस बार 25,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वही युवराज चंन्द्र विजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण को लेकर चिंता जायज है। आजकल विकास कार्यों के नाम पर हरियाली काटी तो जा रही है पर उतनी वापस लग नहीं रही है। ऐसे में अब सभी को एक साथ मिलकर पर्यारवण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करना होगा। इस मौके पर डाक्टर वी. के. सिंह, डाॅ. विनीता सिंह, मुमताज अंसारी, रतन ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here