परिजनों से मिली ब्रह्मपुर में बरामद हुई युवती

0
5085

बक्सर खबर : लावारिस हालत में ब्रह्मपुर से बरामद हुई लड़की की पहचान हो गई है। मीडिया की खबर के बाद
परिजन उसे लेने ब्रह्मपुर पहुंच गए। पुलिस को उन्होंने बताया कि इसका नाम अंजु कुमारी है। हमारा परिवार गोलंबर बक्सर के पास बाबा नगर में रहता है। वहां सब्जी बेचने के कारोबार करते हैं। पिछले रविवार की रात ही यह बच्ची कावरियों के साथ भीड़ में निकल पड़ी। इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। बक्सर से चलते हुए ब्रह्मपुर पहुंच गई। तीसरे दिन इसे पुलिस ने देखा। खबर मीडिया में आई तो अगले दिन हम लोगों को इसका पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसने अपना नाम दिरा तुरहा, ग्राम चरपोखरी इंग्लिशपुर, थाना दिनारा रोहतास बताया है।

उनकी बेटी पिछले कुछ वर्षो से बीमार चल रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठिक नहीं। उसकी की परवरिश के लिए हम लोग बक्सर चले आए हैं। यहां बाबा नगर के शिव कुमार सोनार के घर में किराए पर रहते हैं। गोलंबर से सब्जी बेचते हैं। लड़की ने भी उनको पहचान लिया। हमने भी उन्हें घर तक जाने में मदद की। यहां हम बता दें कि कुछ पाठकों ने हमारी खबर के बाद कमेंट में यह मैसेज दिया था। यह लड़की गोलंबर के पास सब्जी बेचती है। हमने यह बात पुलिस तक पहुंचाई। उसी आधार पर लड़की की पहचान खबर के अगले दिन ही हो गई थी। इस समय अंतराल के बीच कुछ व्यस्तता के कारण यह खबर हम अपने पाठकों तक नहीं पहुंचा पाए।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here