खाने बनाने के दौरान लगी आग, महिला की मौत

0
2994

बक्सर खबर : स्टोव की आग ने फिर एक महिला की जान ले ली। घटना नया भोजपुर गांव की है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के लगभग रुबी देवी (28) अपने घर में खाना बना रही थी। तभी कपड़ो में लगी आग से बुरी तरह झुलस गई। पति प्रमोद कुशवाहा उसे लेकर सीधे डुमरांव अस्पताल पहुंचे। जहां उसे बचाया नहीं जा सका। मौत की सूचना पुलिस को अस्पताल के द्वारा दी गई।

पूछताछ में यह पता चला कि रुबी देवी कृष्णाब्रह्म थाना के ढ़काइच गांव निवासी खदेरु कुशवाहा की पुत्री है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। लेकिन उनके गांव से अभी तक कोई पहुंचा नहीं है। पुलिस की माने तो अभी तक किसी ने यह शिकायत नहीं की है। उसकी हत्या हुई है। बहरहाल उसकी शादी वर्ष 2014 मई में हुई थी। उसके बाद से ऐसी कोई शिकायत पूर्व में भी परिजनों द्वारा नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here