दो करोड़ के घोटाले में कल्याण पदाधिकारी गिरफ्तार

0
2313

बक्सर खबर : सवा दो करोड़ रुपये के छात्रवृति घोटाले में प्रशासन ने दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिला कल्याण पदाधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी को नगर थाने की टीम ने शुक्रवार को डुमरांव से दबोचा। इनके विरुद्ध छात्रवृति की राशि की फर्जी निकाशी कराने का आरोप है। वे डुमरांव टेक्सटाइल कालोनी में किराए पर रहते थे। जांच में यह तय हो गया गया है कि उनकी सहमती से ही इतनी बड़ी राशि बैकों को भेजी गयी। इस मामले में पिछले सप्ताह नगर थाने की टीम ने रवि को शहर के कोइरपुरवा से गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि जीन सात फर्जी स्कूलों के नाम पर राशि निकली है। उनमें से तीन का प्राचार्य रवि ही है। पूछताछ में ठोस सबुत हाथ लगने के बाद कल्याण पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here