दहशतः नदांव में लाखों की चोरी

0
679

बक्सर खबर: नदांव में लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। जब परिजन गहरी निंद में सो रहे थे। उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा छत का सहारा ले घर में घुस गये। बक्सा, अलमीरा को तोड़ लाखों की संपति ले उड़े। जब घर की महिलाएं सुबह उठी तो देखा की सारा समान इधर से उधर विखरा हुआ है तो सन्न हो गयी। गृह स्वामी घनश्याम कुमार सिंह द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति को देखा। उन्होनें कहा कि पीडित के द्वारा नगदी 70,000 के अलावे लाखों की लागत के गहने व कीमती कपड़े ले गये है। इसकी छान बिन चल रही है। ज्ञात हो कि पिछले दस दिनों के अन्दर बरसाती चारों का कहर बढ़ गया है। पहले बासुदेवा ओपी, इटाढ़ी फिर अब मुफस्सिल में घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीण मंटू कुमार उर्फ बबुआ जी और मुखिया तेज बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने पुलिस प्रशासन से घटना की उद्भेदन के साथ चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। क्योंकि ऐसी घटना दुबारा न हो।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here