जिप अध्यक्ष के चुनाव में दिखा महागठबंधन का मेल

0
2209

बक्सर खबर : जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भले ही किसी ने किसी को वोट देकर किसी को चुनाव जीतने में मदद की हो। चुनाव जीत कर आए सदस्यों ने अंतत: महागठबंधन की राजनीति को अंतिम माला पहनाई। सविता देवी पति मनोज यादव अध्यक्ष बनी तो लालसा देवी पति अरविंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।आपसी समझौते के आधार पर इन लोगों ने कुर्सियां बांट लीं। इस खेल की पुरी तस्वीर तब साफ हुई जब जीत के बाद अध्यक्ष का काफिला परिसदन पहुंचा। वहां पूर्व से मौजूद राधाचरण सेठ एमएलसी राजद एवं कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह भी मौजूद थे। इनके साथ वहां बधाई का दौर चला। अध्यक्ष के समर्थक और इन लोगों के प्रशंसक वहां नारे लगाते देखे गए। पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद जो राजनीतिक गोलबंदी अब तक हुई। उसका सच धीरे-धीरे सबके सामने आने लगा है। कुछ लोगों की पलट मार बाजी से दूसरा खेमा ऐसा बिखरा कि वह एकजुट नहीं हो सका। जिसने सबिता देवी की लड़ाई को और आसान बना दिया। शनिवार को अध्यक्ष के चुनाव के पूर्व व बाद में एक बात देखने को मिली। पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव किनारे रहे। उनकी भाभी सबिता देवी और उनके पति मनोज यादव आगे-आगे नजर आए।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद माला पहने सबिता देवी व उनके पति मनोज यादव
अध्यक्ष चुने जाने के बाद माला पहने सबिता देवी व उनके पति मनोज यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here