जन जागरुकता के लिए जिले का आधा चक्कर काट आए डीएम एसपी

0
624

बक्सर खबर : जन जागरुकता के लिए बुधवार को किला मैदान से मोटरसाइकिल रैली निकली। किला मैदान से पुर्वाह्न ग्यारह बजे निकले डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा का काफिला एनएच 84 के रास्ते, दलसागर, पुराना भोजपुर, कृष्णाब्रह्म से होते ब्रह्मपुर पहुंचा। वहां से बगेन, चौगाई, कोरानसराय होते डुमरांव राज हाई स्कूल पहुंचा। खेल मैदान में पहले से जमा बच्चे, शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और अभिभावकों को इन अधिकारियों ने संबोधित किया। डीएम रमण कुमार ने कहा बिहार को नशा मुक्त बनाने में आप सभी को योगदान बहुत जरुरी है। हम विश्व कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। इसमें हरेक बिहारी की हिस्सेदारी जरुरी है। हमें आपके सिर्फ 45 मिनट चाहिए। दोपहर सवा बारह से एक बजे तक। उम्मीद है इतिहास बनाने वाली मानव श्रृंखला में आज बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा आप साथ दें तो हम विश्व को बिहार की ताकत और एकजुटता का एहसास करा सकते हैं। इस दौरान पक्तिबद्ध खड़े छात्रों को देखकर डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने सबकी प्रशंसा की। इसके अलावा बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में जन जागरुकता रैली निकाली गयी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया गुरुवार को अभ्यास सत्र आयोजित होगा। जिसमें दोपहर के वक्त सभी लोग श्रृंखला का अभ्यास करेंगे।

राज हाई स्कूल मैदान में छात्रों की मानव श्रृंखला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here