छोटी नाव के परिचालन पर लगा प्रतिबंध

0
291

बक्सर खबर : पटना में हुई नौका दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया है कि अब छोटी नावों का परिचालन नहीं होगा। अर्थात उन्हें नदी में टार्सपोटिंग की अनुमति नहीं होगी। साथ ही जितनी भी नाव नदी में चलती हैं। उनका अनिवार्य रुप से निबंधन जरुरी है। आदेश के अनुपालन के लिए बुधवार को सदर एसडीओ गौतम कुमार ने आवश्यक बैठक बुलाई। जिसमें डीएपी शैशव यादव, सभी सीओ और जिला मुख्यालय से लगे तीनों पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष शामिल हुए। एसडीओ गौतम ने बताया कि नौंका का निबंधन अनिवार्य हो गया है। इसके लिए 25 जनवरी को कैंप लगाया जाएगा। सदर अंचल में सुबह दस से दोपहर बारह बजे। एवं चौसा अंचल कार्यालय में दोपहर एक से चार बजे तक निबंधन होगा। इसमें एमवीआई दोनों जगहों पर मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी के लिए एमवीआई को बैठक में पहले से ही बुला लिया गया था। एसडीओ ने कहा जिनका निबंधन नहीं होगा। उन्हें गंगा में नाव चलाते पाया गया तो जुर्माना हो सकता है। शाम के समय छोटी व बडी सभी तरह की नावों का परिचालन बंद कर देने की हिदायत दे दी गयी है/

भविष्य के मतदाताओं से बात करते एसडीओ गौतम कुमार

चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान
बक्सर : मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को सभी प्रखंडों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। सदर एसडीओ गौतम कुमार पहले चरण में नेहरु स्मारक उच्च विद्यालय पहुंचे। वहां वैसे छात्र-छात्राओं से बात की। जो अभी मतदाता नहीं हैं। हम हैं भारत के भावी मतदाता, के विषय से उनको अवगत कराया गया। आप ही आने वाले समय के मतदाता हैं। इस लिए जरुरी है। बगैर किसी के प्रलोभन, राग, द्वेष, राजनीति व जात-पात से प्रेरित हुए आप मतदान में शामिल हों। जब आपको इसका अधिकार मिले तो अपनी शक्ति का प्रयोग देश के निर्माण में करें। इसके अलावा एसडीओ ने इटाढ़ी प्रखंड के उनवास विद्यालय में भी पहुंचे। वहां भी भविष्य के मतदाताओं से बात की और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए जागरुक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here