गृहप्रवेश के पहले ही ग्यारह लाख का माल साफ

0
2633

बक्सर खबर: गृहप्रवेश से पहले ही लगभग ग्यारह लाख रुपये के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में शुक्रवार रात की है। जब धु्रवल यादव पुरे परिवार के साथ पास के मकान में सोये हुये थे। जब सुबह उठे तो देखे की उनके नवनिर्मित मकान का ताला टूटा हुआ है। अन्दर गये तो सारा समान गायब था। उसमें 1.50 लाख नगद,  9.50 लाख के जेवरात के अलावे पांच बक्से और एक अलमीरा में रखे कीमती कपड़े ले उड़े है। घटना स्थल से कुछ दुर पर खाली बक्सा और अलमीरा बरामद हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि बड़े की परिश्रम के बाद नया घर बना था। पुराने घर से सभी कीमती सामान वहां सिफ्ट कर दिए गए थे। गृहप्रवेश न होने के कारण परिवार के लोग पुराने मकान में ही रह रहे थे। तभी यह वाकया हो गया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। स्वांग कुते की मांग हो रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। पीड़ित के दोनों पुत्र आर्मी के जवान हैं। घटना कि पुष्टि थानाध्यक्ष विध्यांचल प्रसाद ने की। पिछले पन्द्रह दिनों के अन्दर जिले में यह चोरी की पांचवी घटना है। परिवार के लोगों ने बताया कि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here