अफरा-तफरीः राजपुर में गोलीबारी, तीन गिरफ्तार

0
2085

बक्सर खबरः जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गयी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र बुढ़ाडीह गांव की है। सुबह 9:30 गांव के हरिहर सिंह जोते गए खेत से ट्रैक्टर लेकर गुजर गए। उसको लेकर बृज बिहारी सिंह के परिजनों ने विरोध किया। जिसके कारण  तू-तू मैं-मैं हो गयी। दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी-अपनी औकात दिखाने के लिए छह चक्र गोलियां चलायी। किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। इसकी पुष्टि करते हुये थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों से तीन लोगों की गिरफ्तारी हुयी है। जिनमें बृज बिहारी सिंह, हरिहर सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह है। इनके बीच वर्षो से विवाद चलता आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here