कोर्ट के पास फटा बम; दो घायल

0
1372

बक्सर खबरः  सासाराम में सिविल कोर्ट के पास आज एक बाईक में जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमें एक लडकी समेत दो  जख्मी हो गये। घायल में एक अधिवक्ता लिपिक भी सामिल हैं। बताया जाता हैं की सिविल कोर्ट के सामने हीरो होण्डा बाईक के डिक्की में विस्फोट हुआ। जिससे अफरातफरी मच गयी हैं। घायल अधिवक्ता लिपिक विजय शंकर सिंह कोटा गाँव के रहने वाले हैं। घायल को सासाराम के सदर अस्पताल में भेंजा गया हैं। मौके से एक नक्सली पर्चा भी बरामद हुआ हैं। पुलिस इन तमाम विन्दुओ की जाँच कर रही हैं। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो भी मौके पर पहुँच गये हैं। वारदात की नक्सली कनेक्सन की जांच की जा रही हैं।सासाराम में एक बाईक में बिस्फोट के बाद यहां रोहतास के एक पी मानवजीत सिंह ढिल्लो मौके पर पहुँच कर स्थिति का जाएजा लिया तथा बताया की पूरे मामले की जाँच की जा रही हैं। गौरतलब हैं की सासाराम में सिविल कोर्ट के पास एक बाईक के डिक्की में बिस्फोट हुआ हैं। जिसमें एक नक्सली पर्चा भी बरामद हुआ हैं। एसपी ने बताया की जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here