एनएसएस ने निकाली जागरूकता रैली

0
235

बक्सर खबरः राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा शुक्रवार की सुबह जागरूगकता रैली निकाली गयी। रैली नया भोजपुर अम्बेडकर से स्टेशन रोड़ होते हुए डुमरांव बजार में पहुंची। रैली का मुख्य उदेश्य समाज में जागरूकता फैलाना। जिसमें नशा मुक्ती को लेकर लोगों को जागरूक करना। कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत के बिना स्वस्थ भारत की कल्पना नही कर सकते है। स्वस्थ भारत हो हर एक भारतवासी का सपना है। इसके लिये जात-पात से उपर उठकर हर एक इंसान को जागरूक होना होगा। तभी एक भारत का निर्माण संभव है। हमारे समाज में कुछ जन्म जात विकृतियां है। जैसे बेटियों को लेकर हेय दृष्टी से देखा जाता है। हलांकि इसमें बहुत सुधार हुआ है। लेकिन जो बेटी को बचायेगा वही इंसान कहलायेगा। वही स्वंय सेवकों द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डुमरांव केनरा बैक के पदाधिकारियों ने लोगों को खाता खुलवाने की विधी, शैक्षणिक कर्ज, बैक व्यवस्था आदी के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर बरमेश्वर सिंह, विशाल कुमार दुबे, गोरख नाथ तिवारी, अवधेश राम के अलावा कार्यशाला में अहिंसा लिडर खुशबू कुमारी, गांधी लिडर मोहित जयसवाल,शांती लिडर सतीश कुमार पाण्डेय, अम्बेडकर लिडर अनु कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here