किसान दिवस के रुप में मनायी गयी चैधरी चरण सिंह की जयंती

0
162

बक्सर खबर :  ई किसान भवन के सभागार में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह के जन्म तिथि पर 23 दिसम्बर को कृषि विभाग व आत्मा द्वारा किसान दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी रणबीर सिंह ने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. सिंह किसानों के मसीहा के रुप में विख्यात थे। इन्होंने आजादी के बाद जमीनदारी प्रथा को समाप्त कर किसानों की दुनिया में खुशहाली का मुकाम रखा। इन्होंने हमेशा किसानों के बीच रहकर उन्हें सहयोग दिया। ऐसे महान विभूति को आत्मशात करना सच्ची श्रद्धांजली होगी। इस अवसर पर डीएओ श्री सिंह ने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को शपथ दिलाया कि जिस प्रकार किसान विपरित परिस्थितियों में खून-पसीना से सिंचकर अन्न उपजाते हैं, हमें भी ईमानदारी पूर्वक सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को किसानों के बीच ससमय उपलब्ध कराने की नियति रखना होगा तथा हर क्षण किसानों के बीच उनके सुख-दुख में भागीदार होना होगा। सहायक निदेशक,उद्यान सुरेन्द्र राय, सहायक कृषि पदाधिकारी रामा सिंह, कृषि कर्मी अनिल कुमार तिवारी, आत्माकर्मी चंदन कुमार सिंह ने भी स्व. सिंह के अतीत पर प्रकाश डाला। संकल्पसभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्व. सिंह की याद में एक मिनट का मौन रखा तथा बारी-बारी से उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वहीं दुसरी तरफ डीएओ श्री सिंह के निर्देश पर सभी पंचायतों में पंचायत भवन पर कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध आत्मा, बागवानी से सम्बंधित योजना का प्रसार किसान सलाहकारों द्वारा किया गया। स्व. महंथ सिंह स्मृति किसान हित समूह,धनसोई के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह व सिजेंटा ग्रोमोर प्रोग्राम के प्रतिनिधि ललन सिंह ने भी धनसोई बाजार में स्थानीय किसानों के बीच कृषि चैपाल लगाया। मौके पर सहायक अनुसंधान पदाधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह, रघुकुल तिलक, रमाकांत दीक्षित, दीपक कुमार, मंजू बाला, निवेदिता राय उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here