कांग्रेस में बवाल, जिलाध्यक्ष पर हमले से घमासान

0
2233

बक्सर खबर : राजनीतिक दलों का हाल खस्ता है। इसकी वजह दूसरे नहीं दल के लोग हैं। ऐसे हालात बिहार कांग्रेस के हैं। आजकल नया घमासान बक्सर जिलाध्यक्ष पर हुए कमेंट को लेकर मचा हुआ है। इस दल के एक स्वयंभू नेता। जिनका बक्सर से कोई वास्ता नहीं है। रहने वाले तो वे आरा जिले के हैं। उनकी परेशानी का कारण बक्सर के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन हैं। सरोज तिवारी के नाम से पार्टी में जाने-जाने वाले जनाब को बक्सर की चिंता खाए जा रही है। उनका दर्द है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के दौरे में जिलाध्यक्ष बक्सर में नहीं थे। अपने फेसबुक एकाउंट से उनका जारी बयान विवाद का कारण बना हुआ है। क्योंकि, उसे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के एकाउंट पर भी टैग किया गया है। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। जिससे आहत तथागत हर्षवद्र्धन ने बहुत गंभीरता से लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं तथागत ने बहुत ही भावनात्मक अभिव्यक्ति की है। पूरे खेल में नुकसान किसी चौधरी व तिवारी का नहीं हो रहा। कांग्रेस की भद पीट रही है। शायद इसी वजह से पार्टी बिहार में बैसाखी पर चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here