उमेश बने केसठ प्रखंड प्रमुख

0
783

बक्सर खबर : केसठ प्रखंड प्रमुख के पद पर कतिकनार पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य उमेश कुमार काबिज हो गए हैं। अब से कुछ घंटे पहले डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार की मौजूदगी में वहां का चुनाव संपन्न हुआ। इस प्रखंड में कुल बीडीसी सदस्यों की संख्या पांच हैं। इनमें से तीन ने उमेश को अपना समर्थन दिया। उप प्रमुख के रुप में पचरतनी देवी निर्वाचित घोषित की गयी। सभी सदस्यों को पहले एसडीओ ने पद और गोपनियता के बारे में जानकारी दी। तदुपरांत चुनाव संपन्न हुआ। उनके विपक्ष में कोई खड़ा नहीं हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रमुख मंजू देवी भी उपस्थित रहीं। इस बार भी वह बीडीसी का चुनाव जीत सदस्य बनी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here