इटाढ़ी थाना क्षेत्र में हुई हत्या

0
886

बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना के सिकठौना गांव में बीती रात गोली मार श्याम बिहारी यादव की हत्या कर दी गयी। गांव के बाहर बुधवार की सुबह उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। हत्या किन कारणों से हुई। इससे पर्दा नहीं उठा है। खबर लिखे जाने तक परिवार के सदस्यों ने किसी को इस मामले में नामजद नहीं किया है। गांव में कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उसे गांव के लोग साधू के नाम से बुलाते थे। जबकि उसका स्वभाव इसके ठीक विपरीत था।

लडऩे वाला था चुनाव
बक्सर : सिकठौना गांव का रहने वाला श्यामबिहारी यादव पंचायत चुनाव लडऩे की तैयारी में था। हत्या की रात वह अपने गांव में लोगों से मिलने निकला था। कल नामांकन है। आप लोग जरुर चलें। यह कहते हुए उसने बहुत से लोगों से संपर्क किया। सुबह गांव वालों को पता चला कि उसकी हत्या हो गयी। सूचना यह भी है कि वह चरित्र का भी कमजोर था।

ठगी का लगा था आरोप
बक्सर : श्यामबिहारी की हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है। इसका पता अभी पुलिस नहीं लगा पायी है। इटाढ़ी थाने के अनुसार किस कारणों से हत्या हुई है। पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आयी है कि उसने कई लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है। जिसके कारण बहुत से लोग उससे नाराज थे।

1 COMMENT

  1. …….Nmskar……
    Bahut bahut dhanyabad apko..apke is buxar khabr k madhyam se hmlog apne chhetro k v news. Milta h..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here