अनुपा देवी बनी डुमरांव की प्रमुख

0
1112

बक्सर खबर : डुमरांव प्रखंड प्रमुख के पद का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ। यह पद दलित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। यहां कनझरुआं पंचायत की अनुपा देवी निर्विरोध चुनाव जीत गयी। वहीं उप प्रमुख के चुनाव के लिए अरियांव पंचायत की बीडीसी सदस्य इंदू देवी व नया भोजपुर के सुबहान अंसारी के बीच मुकाबला हुआ। इंदू देवी को दस मत मिले। सुबहान को 14 लोगों को समर्थन प्राप्त हुआ। 24 ग्राम पंचायत सदस्यों के इस प्रखंड में दोनों प्रतिनिधियों का चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here