डुमरांव महाराज ने मनाया शिवांग का जन्मदिन

0
1469

बक्सर खबर : डुमरांव राज परिवार में मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। परिवार के युवा सदस्य शिवांग विजय सिंह का जन्म दिन मनाया गया। 10 जनवरी को जन्में शिवांग अब सत्ताइस वर्ष के हो गए हैं। बड़ा बाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाराज कमल बहादुर सिंह ने उनके जन्मदिन का केक काटा। खुशी के इस मौके पर युवराज चन्द्र विजय सिंह, महारानी कनीका सिंह, समृद्ध विजय सिंह, डा. आरके सिंह, बालेश्वर सिंह, ब्रह्मा पांडेय एवं डुमरांव अनुमंडल के प्रमुख पत्रकार भी उपस्थित रहे। सभी ने उभरते युवा नेता को शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here