क्राइम मीटिंग में छाए रहे कई मुद्दे

0
584

बक्सर खबर : पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हुयी। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी थानाध्यक्षों से कहा। जेल के कैदी भाग निकले। इनमें चार अभी भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी बहुत जरुरी है। आप सभी अपने स्तर से यह पता लगाने का प्रयास करें। कैदी कहां हैं। इसके अलावा मकरसंक्रांति उत्सव, इक्कीस जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए अभी से होमवर्क करने की सलाह दी गयी। यह पूरा महीना अत्यधिक व्यस्तता का है। सभी को अपने स्तर से काम करना होगा। अगले महीने की दो तारीख को सरस्वती पूजा है। उसे भी ध्यान में रखना होगा। इसके पूर्व सभी थानाध्यक्ष अपने यहां शांति समिति की बैठक कर लें। इन टास्क के बीच एसपी की मासिक क्राइम मीटिंग संपन्न हुई। मानव श्रृंखला के लिए पुलिस आम जन को प्रेरित करे। उस तिथि को अधिक से अधिक इसमें शािमल हों। इस पर भी ध्यान देने को कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here