शराबी पति को घर वाली ने भिजवाया जेल

0
578

बक्सर खबर : बिहार में शराब पीना अब कानून जुर्म है। यह जानते हुए अगर कोई शराब पीता और बेचता है तो उसे जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता। मंगलवार को शराब पीकर घर आने वाले राजीव रंजन के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसकी आदतों से तंग पत्नी पूनम देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। उसे तत्काल गिरफ्तार कर मेडीकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से पुष्टि होते ही उसे जेल भेज दिया गया। घटना डुमरांव अनुमंडल के सिकरौल थाना की है। स्थानीय गांव का निवासी राजीव अक्सर शराब पीता था। पत्नी ने कई मर्तबा मना किया। वह नहीं माना। गुरुवार की दोपहर वह शराब पीकर घर चलाया आया। इसी गांव में थाना भी स्थित है। पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। बस क्या था, पुलिस ने अपना काम कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here