टिकट दलाल को आरपीएफ ने दबोचा

0
4020

बक्सर खबर : आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को बक्सर स्टेशन से टिकट दलाल समीर खान को दबोच लिया। उप निरीक्षक हरीकेश मीना व कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने इसे गिरफ्तार किया। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार समीर उर्फ छोटू पिता जब्बार खान, स्टेशन रोड डुमरांव को पांच आरक्षित टिकट, 6850 रुपये, एक पांच सौ का पुराना नोट, दस रियाल, विभिन्न बैंकों के एटीएम, दो ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here