युवा मोर्चा ने फूंका पाक पीएम का पुतला

0
136

बक्सर खबर : पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के साथ वहां अत्याचार किया जा रहा है। इसकी आवाज भारत पहले ही अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में उठा सका है। पिछले दिनों उनसे मिलने पाकिस्तान पहुंची उनकी पत्नी और मां के साथ ही गलत बर्ताव किया गया। इसकी आलोचना पूरे देश में हो रही है। उस बदसलूकी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने शनिवार को पाक पीएम का पुतला जलाया। शहर के जमुना चौक पर प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा की टीम ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष निकू तिवारी, मिथुन दुबे, विट्टू सिंह, अविनाश पांडेय, ओमजी, शेखर सुमन, चन्दन प्रकाश वर्मा, युसूफ अख्तर, ज्वाला सैनी, आदित्य ठाकुर, राहुल दुबे, रजनीश तिवारी, कमलेश सिंह, दीपक मिश्रा आदि शामिल रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here