‌‌‌शहर के शांति नगर में उलझे युवक, एक को मारी गोली

0
1607

-उपचार के लिए बड़े अस्पताल किया गया रेफर
बक्सर खबर। शहर के शांति नगर मोहल्ले में बुधवार की दोपहर दो बजे के लगभग युवकों के दो गुट में विवाद हो गया। बात बढ़ी और एक ने दूसरे पर गोली चला दी। जिसमें राजा रजक (25) पुत्र गोपाल रजक घायल हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं। जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने पुलिस भी पहुंची। लेकिन, मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। पूछने पर ज्ञात हुआ कि शराब के नशे में युवक एक दूसरे से भिड़ गए। जबकि प्रशासन सभी को आगाह करता फिर रहा है। शराब का सेवन खतरनाक है। फिलहाल गोली मारने वाले के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, पुलिस उसकी टोह में लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here