वोकल फार लोकल : बक्सर का नया ब्रांड लाजवाब सत्तू

0
417

-महदह के युवक ने शुरू किया नया स्टार्टअप
बक्सर खबर। अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आपको जोखिम उठाना पड़ेगा। यह हम नहीं कहते यह अर्थशास्त्र कहता है। आज हम अपने साप्ताहिक कॉलम वोकल फॉर लोकल के तहत वैसे ही युवक से आपको मिलवा रहे हैं। जिन्होंने सत्तू का व्यवसाय शुरू किया है। हम इस कॉलम के माध्यम से अपने बीच के लोगों का परिचय नहीं कराते। उस उत्पाद के बारे में बताते हैं। जो अपने जिले का है। और उसे प्रमोट करना हमारा उद्देश्य है।

जिससे साहस कर कुछ नया करने वाले का सहायता मिले। अपने जिले के नितेश कुमार उन्हीं में से एक हैं। लाजवाब सत्तू नाम से उन्होंने अपने दो प्रोडक्ट्स लांच किए हैं। जिसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने पिछले फरवरी माह में अपने गांव से की। इसकी उत्पादन इकाई सदर प्रखंड के महदह गांव में लगाई गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अपना प्रोडक्ट दिखाते नितेश कुमार

लिट्टी-चोखा का स्पेशल सत्तू
बक्सर खबर। नितेश बताते हैं उनका पहला उत्पाद है लिट्टी-चोखा स्पेशल सत्तु। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सौ प्रतिशत शुद्ध अर्थात प्योर है। यह 200 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध है। जिसका मूल्य 32 रुपये है। जबकि अन्य कंपनियों के पैकेट 36 रुपये में उपलब्ध हैं। सत्तू के पैकेट में आपको मंगरैल व अजवाइन, जीरा भी नहीं मिलाना है। क्योंकि इसमें वह पहले से मिलाया हुआ है। इसके अलावा अदरक और आमचुर पाउडर मिला है। जिससे लिट्टी का सत्तू तैयार करने वाले को उसमें नींबू का रस भी नहीं मिलाना होगा। अर्थात पांच-छह रुपये की और बचत हो जाएगी।

पीने वाले सत्तू का पैकेट

पीने वाला सत्तू पैकेट
बक्सर खबर। सत्तू भारत का फास्ट फूड है। इसे पानी में डालो और पी लो। खासकर गर्मी के दिनों में तो इसकी विशेष मांग रहती है। जिसको देखते हुए नितेश ने 60 ग्राम का छोटा पैकेट बनाया है। जिसका मूल्य महज 10 रुपये है। इसमें जीरा पाउडर तो मिला ही गया है। पीने वालों की जरूरत को देखते हुए इसमें पुदीना का छोटा पाउडर पैकेट अंदर डाला गया है। अर्थात पीने वाले उसे पानी के साथ मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आप जो अब तक बाहरी कंपनियों का उत्पाद इस्तेमाल करते रहे हैं। उसकी जगह अपने घर, गांव व शहर का प्रोडक्ट इस्तेमाल कर आनंद ले सकते हैं। अगर आप इस व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं तो नितेश से 7488064670 अथवा 9097240253 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here