‌‌‌आपसी वर्चस्व में एक की हत्या, दूसरा घायल

0
2542

-मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए शुरू की छापामारी
बक्सर खबर। मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव में आपसी विवाद के कारण बुधवार को अपराह्न छह बजे के लगभग गोलीबारी की घटना हुई। सूचना के अनुसार वहां चली गोली से दो लोग घायल हुए हैं। जिनके नाम राहुल यादव व ठाकुर यादव (40) हैं। दोनों एक ही पक्ष के हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां ठाकुर यादव की मौत हो गई। राहुल (उम्र लगभग 20 वर्ष) का उपचार चल रहा है।

गोली उनके पेट के पास लगी है। पूछने पर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। घटना का कारण दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से चला आ रहा भूमि का विवाद बताया जा रहा है। घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों ने पूछने पर बताया कि मुन्ना यादव उर्फ जितेन्द्र यादव ने गोली मारी है। उनके साथ कुछ और लोग भी थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here