‌‌‌ नशीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0
1693

-राजपुर इलाके की घटना, दोनों युवक एक ही गांव के
बक्सर खबर। नशीला पदार्थ खाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है। सूचना के अनुसार मृतक युवक नीरज सिंह राजपुर थाना के पुरैनी गांव का निवासी है। दूसरे युवक राजा सिंह का उपचार चल रहा है। पूछने पर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह युवक का शव थाना क्षेत्र के दैतरवा मोड के समीप से बरामद किया गया। सुबह जब कुछ लोग खेत की तरफ गए तो वहां दो युवकों को एक जगह बेसुध पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक चेतना में दूसरा बेदम है।

उन दोनों को राजपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नीरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। राज सिंह को प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि युवक के पास से एक एविल का इंजेक्शन मिला। पूछताछ में दूसरे युवक ने बताया कि वे लोग गुरुवार को भेलूपुर गांव से कोई नशीली पुड़िया लेकर आए थे। उसके सेवन के बाद तबीयत खराब हुई तो गांव से दूर दैतरा बाबा मोड़ के पास गए और इंजेक्शन लिया। उसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं चला। वहीं चिकित्सकों का कहना है इंजेक्शन के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई होगी। पुलिस के अनुसार दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here