‌‌‌ बाईपास रोड में महिला से एक लाख रुपये की छिनतई

0
239

बक्सर खबर। बाईपास रोड में महिला से बाइक सवार अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट लिए। वारदात शाम छह के लगभग हुई। पीड़ित महिला बक्सर नगर के रहने वाले शिवशंकर सिंह की पत्नी है। सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के नरही बैंक में काम करती हैं। वहीं से लौट रहीं थी। गोलंबर से इ रिक्शा में सवार हो शहर की तरफ आ रहीं थी। तभी दो बाइक सवार युवक उनके हाथ से पर्स छीन लिया।

हालांकि महिला की पकड़ मजबूत थी। छीना-झपटी में ई रिक्शा भी पलट गया। महिला को चोटें भी आई और मौके का लाभ उठा उच्चके पर्स लेकर भाग निकले। ताजा जानकारी के अनुसार अभी इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज नहीं हुई है। लेकिन, इस घटना ने लोगों को आगाह किया है। शहर में आते-जाते लोग सजग रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here